ललन सिंह के दोबारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर नीतीश ने दी बधाई

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा निर्विरोध चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह को बधाई दी.

इसकी घोषणा जदयू प्रदेश कार्यालय में हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत व अभिनंदन किया.

वहीं जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए.

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जदयू कोटे से सभी मंत्री भी मौजूद हैं.

बैठक में देश के 22 राज्यों से आए डेलिगेट्स भी शामिल हुए.

lalan singh1 22Scope News

जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को दिया गया सर्टिफिकेट

इससे पहले 05 दिसंबर को मुख्य चुनाव अधिकारी अनुल हेगड़े ने जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह के नाम की घोषणा की थी. ललन सिंह के अलावा जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए और किसी ने भी आखिरी वक्त तक नामांकन नहीं किया था. आज जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को सर्टिफिकेट दिया गया. ललन सिंह दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए है.

दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह

बता दें कि 3 दिसंबर को ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन किया था. 4 दिसंबर नामांकन के लिए आखिरी तिथि थी और नाम वापिस लेने के लिए 5 दिसंबर तक का समय था. 4 दिसंबर शाम को नामांकन की हुई स्क्रूटनी में ललन सिंह का नामांकन पत्र सही पाया गया. दोनों डेड लाइन समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा ललन सिंह के नाम की घोषणा की थी और आज उन्हें आधिकारिक तौर पर जेडीयू का लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.

सीएम नीतीश कुमार बने थे प्रस्तावक

ललन सिंह ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पर्चा भरा था. उन्होंने तीन अगल-अलग सेट में पर्चा दाखिल किया था. पहले सेट में प्रस्तावक के रुप में खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई जेडीयू नेता शामिल थे, जबकि दूसरे सेट में प्रस्तावक में झारखंड में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो व पार्टी के अन्य नेता शामिल थे. कुल मिलाकर ललन सिंह को निर्विरोध जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. बताते चलें कि ललन सिंह को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है. उनका अध्यक्ष बनना पहले से ही तय माना जा रहा था.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...