धनबाद: बुजुर्ग और बच्चे क्यों घर से बाहर निकलने से डरते हैं

DHANBAD: धनबाद के कई इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग घर से

बाहर निकलने से डरते हैं. जी हां इस बार कारण धनबाद में

बढ़ता अपराध या गैंग्स ऑफ वासेपुर नहीं. बल्कि नगर निगम

की लापरवाही है. धनबाद में कई इलाकों में पाइपलाइन का

काम किया गया औश्र सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं.

जिससे आम राहगीरों के साथ वाहन चालक और रिक्शा चालक

अक्सर हादसे का शिकार होते हैं. अब आलम यह है कि

बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर निकलने से डरते हैं कि कहीं रास्ते में वो हादसे का शिकार ना हो जाए.

dhanbad pradarshan 22Scope News
धनबाद में निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग.


स्थानीय लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

dhanbad pradarshan 4 22Scope News
धनबाद में निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग.


जर्जर नाले और सड़क के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम

कर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि धनबाद नगर निगम

के द्वारा बिछाए जा रहे जलापूर्ति पाइपलाइन की वजह से सड़क और नाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रविवार को तेलीपारा में स्थानीय लोगों और महिलाओं ने सड़क जाम कर धनबाद नगर निगम, नगर आयुक्त और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने और सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण की मांग की.


आक्रोशित लोगों ने मांगें पूरी नहीं होने पर दी प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी


लोगों ने निगम से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत करने की मांग की है. उन्होंने सड़क मरम्मत नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन और सड़क पर आवागमन बंद करने की चेतावनी भी दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम के द्वारा पिछले कई महीनों से पाइप लाइन का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से सड़क और नाले को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. अब आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. महिलाओं, स्कूली छात्रों को घर से निकलने में काफी परेशानी होती है। व्यवसाय पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द निगम ने संज्ञान नहीं लिया तो निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...