गैंग्स ऑफ वासेपुर में डबल मर्डर से दहला कोयलांचल

दो युवकों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

धनबाद : जिले में गैंग्स ऑफ वासेपुर में डबल मर्डर से कोयलांचल दहल गया.

गनी मुहल्ला में देर रात दो युवकों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है.

घटना से पूरे इलाके में खौफ और आक्रोश का माहौल कायम हो गया है.

मौके पर बैंक मोड़ थाने की पुलिस के अलावे ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन समेत

कई थानों की पुलिस पहुंच गई है और घटना की जांच में पुलिस जुट गई है.

फिलहाल दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने परिजनों के विरोध के बावजूद भेज दिया है.

dhn 1 22Scope News

गैंग्स ऑफ वासेपुर: मृतक कांग्रेस नेत्री का करीबी रिश्तेदार

घटना के सम्बंध में कैमरे के सामने कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन मौजूद लोगों ने बगैर कैमरे के सामने बताया कि मृतक स्थानीय कांग्रेस नेत्री का करीबी रिश्तेदार है. मृतक शाहिल ऑटो चालक था और दूसरा सोहेल उसके ही घर में काम करता था. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

dhn1 1 22Scope News

गैंग्स ऑफ वासेपुर: जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. जबकि शव पाए जाने की सूचना पाकर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. जिसके बाद पुलिस ने पूरे गली को अपने कब्जे में लेकर शव को उठाया तथा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भिजवा दिया. इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत युवक का नाम साहिल तथा सोहैल है. जो वहीं की एक चर्चित समाजसेविका के नजदीकी है. हालांकि अभी पुलिस मामले में कोई बयान नहीं दे रही है.

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...