लालू यादव और रोहिणी की सेहत में तेजी से सुधार-तेजस्वी

PATNA: लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद तेजस्वी यादव

देर रात सिंगापुर से पटना लौटे. उन्होंने बताया कि

पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का

स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है. ट्रांसप्लांट के बाद उनकी किडनी

ठीक तरीके से काम कर रही है. लालू यादव की बेटी

रोहिणी आचार्य की सेहत में भी तेजी से सुधार हो रहा है.

रोहिणी ने पिता लालू यादव को अपनी एक किडनी दान दी है.

ये जानकारी लालूयादव के पुत्र और बिहार के डिप्टी सीएम

तेजस्वी यादव ने दी. तेजस्वी देर रात सिंगापुर से पटना लौटे.

लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के सिलसिले में वो सिंगापुर गए थे.

tejaswi nnnnnn 22Scope News
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से पटना लौटे तेजस्वी यादव


‘कुढ़नी उपचुनाव में हार से घबराने की जरूरत नहीं’


हाल ही में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत और महागठबंधन के प्रत्याशी की हार के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होते रहते हैं. खुद की पार्टी का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि राजद पंद्रह सालों तक चुनाव में पिछड़ती रही लेकिन फिर से विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुढ़नी चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया था लेकिन 2024 में जब लोकसभा का चुनाव होगा तो उसमें मुद्दे अलग होंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में गरीबी,बेरोजगारी के साथ-साथ देश से जुड़े कई मुद्दे होंगे जिनपर लोग वोट डालेंगे. जब पत्रकारों ने सवाल किया कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है,ऐसे में विपक्ष 2024 का चुनाव केसे जीतेगी तो उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी के रहते हुए भी बीजेपी चुनाव हारती है. तेजस्वी ने हिमाचल प्रदेश के विधान सभा और एमसीडी चुनावों का हवाला दिया और कहा कि हाल में हुए उपचुनावों में भी ज्यादातर सीटों पर बीजेपी की हार हुई है.

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img