Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Giridih Crime : लूट की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार, दो लोडेड देशी कट्टा सहित…

Giridih Crime : गिरिडीह पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

अपराधियों का जमावड़ा लगे होने की मिली थी सूचना

जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें राजधनवार थाना क्षेत्र के लालबाजार निवासी मो. समीर अंसारी, मिराजुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा, बिरनी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी निवासी फनी भूषण साव, शिबू साव, रेहान अंसारी और रिजवान अंसारी शामिल है। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर, दो गंभीर… 

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि बिरनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरमसिया-कोडरमा मुख्य सड़क के किनारे घुज्जी जंगल के समीप कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है और यह अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी के बाद सरिया बगोदर के एसडीपीओ, धनवार थाना प्रभारी, बिरनी थाना प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए घुज्जी जंगल भेजा गया।

Giridih Crime : दो लोडेड देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद

पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम ने सभी 6 अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया।
पुलिस ने जब गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी ली तो उनके पास से दो लोडेड देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन एक बिना नंबर की अपाची बाइक और दो सिम कार्ड को बरामद किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम पर लेवी मांगने वाले दो धराए… 

पूछताछ के क्रम में सभी अपराधियों ने यह कबूल किया कि यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और इस बार भी अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के दौरान सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...