जहरीली शराब से मौत पर बड़ी कार्रवाई, 126 लोगों की हुई गिरफ्तारी

एडीजी जीएस गंगवार ने दी जानकारी

पटना : जहरीली शराब से मौत- छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

पुलिस ने 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पुलिस हेड क्वार्टर एडीजी जीएस गंगवार ने दी.

उन्होंने कहा कि अभी तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

और पूरे मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

वहीं 26 शव का पोस्टमार्टम हो चुका है.

जहरीली शराब से मौत: हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन

छपरा के इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की हुई मौत

का मुद्दा बिहार विधानमंडल के शीतलकालीन सत्र के तीसरे दिन भी गूंजा. इस मामले पर बीजेपी ने

नीतीश सरकार के खिलाफ खूब हंगामा किया और सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की. तीसरे दिन

भी सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करना पड़ा. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुक्रवार

सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बीजेपी ने सदन के अंदर व बाहर सरकार

को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए.

tejashwi yadav1 1 22Scope News

पहले भी हुई थी जहरीली शराब से मौत, तब क्यों बीजेपी थी मौन- तेजस्वी

सदन से बाहर निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण जिले में जहरीली शराब से लोगों

की हुई मौत की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पहले भी बिहार में शराब पीने से लोगों की मौत हुई थी,

तब बीजेपी के लोग मौन थे. आज वेल में जाकर हंगामा कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अज्ञानी हैं.

ये लोग बिना जाने समझें काम करते हैं.

तेजस्वी ने कहा कि जहरीली शराब से कई राज्यों में मौत हुई है. इसका जवाब 19 जुलाई को भारत सरकार

के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया. उन्होंने एनसीआरबी के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि

बीते 4 साल में सबसे ज्यादा जहां मौत हुई है उनमें भाजपा शासित राज्य शामिल है. मध्यप्रदेश में

1240 लोगों की मौत हुई. और बीजेपी के लोग दो दिन से प्रवचन दे रहें है.

vijay sinha 7 22Scope News

जहरीली शराब से मौत: सरकार करा रही नरसंहार- विजय सिन्हा

वहीं बिहार विधानमंडल के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मीडिया को बताया कि जहरीली शराब

से 30 से अधिक लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को कोई मतलब नहीं. नीतीश सरकार

और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई.

सरकार व प्रशासन पूरी तरह से सुस्त है. सरकार नरसंहार करा रही है. हम इस मुद्दे पर शांत नहीं रहेंगे.

सारण में जहरीली शराब से हुई कथित 39 की मौत

दरअसल, बिहार के सारण में इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने

से 39 लोगों की मौत हो गई. मृतकों के परिजनों के अनुसार, मौत शराब पीने से हुई. हालांकि, इस मुद्दे

पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. बताया जा रहा है कि अभी कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...