छपरा में कथित जहरीली शराब ने फिर मचाया कहर, 5 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

सारण : जहरीली शराब का कहर -छपरा में कथित जहरीली शराब ने एक बार फिर कहर मचाया है.

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव की है.

जिनकी मौत हुई है उनमें लोहा महतो, रोहित कुमार, रामजीवन राम

और पप्पू सिंह की संदिग्ध मौत बतायी जा रही है.

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वहीं गड़खा थाना क्षेत्र के औढ़ा में अलाउद्दीन खान की मौत हुई है.

कई लोग अब भी बीमार बताए जा रहे हैं.

chapra1 22Scope News

जहरीली शराब का कहर – परिजन बता रहे हैं शराब पीने से हुई मौत

परिजनों ने शराब पीने की पुष्टि की है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने कल शराब का सेवन किया था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई. घटना के बाद हरकत में आये प्रशासन ने दोनों के शव को छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत शराब से हुई है या मौत का कारण कुछ और है. फिलहाल परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे हैं.

chapra12 22Scope News

चार अगस्त को भी हुई थी 11 लोगों की मौत

बता दें कि चार अगस्त को भी जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी. घटना मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में घटी थी. पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया.

छपरा के नोनिया टोली और भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की जान चली गई और कई की आंखों की रोशनी चली गई. दरअसल 2 दिन पहले 2 अगस्त को भी पानापुर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई थी. महज 3 दिनों के भीतर जहरीली शराब से सारण में 11 लोग काल के गाल में समा चुके हैं.

रिपोर्ट: अजित

शराब के मामले में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही- एसपी

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...