Advertisment

सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रति लीटर दो रुपए हुआ महंगा

7 महीने में ही बढ़ी कीमतें

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने जारी किया आदेश

रांची : सुधा डेयरी के दूध महंगा हो गया है. प्रति लीटर दूध की कीमत में 2 रुपए की वृद्धि की गई है. नई दर मंगलवार यानि 21 सितंबर से लागू हो गया है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने आदेश जारी कर दिया है. 7 महीने में ही दोबारा दूध की दर में बढ़ोतरी की गई है. इसके पहले सुधा दूध की दरों में 7 फरवरी, 2021 में वृद्धि की गई थी.

प्रबंधन के अनुसार डीजल की बढ़ती कीमत और किसानों से खरीद मूल्य में इजाफा होने के कारण लागत मूल्य बढ़ गया है. सबसे अधिक सुधा छेना मिल्क के छह लीटर पर 27 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सुधा खोवा मिल्क के छह लीटर के पैक पर 18 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं शक्ति दूध के एक लीटर की कीमत 50 रुपए और आधा लीटर दूध की कीमत 25 रुपए हो गयी है. सुधा हेल्दी 45 रुपए में एक लीटर मिलेगा. वहीं आधा लीटर दूध अब 23 रुपए में मिलेगा.

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब दुर्गापूजा को शुरू होने में मात्र 16 दिन बचे हैं. ग्राहक त्योहारों के समय बड़े पैमाने पर दूध और दही की खरीदारी करते है. सुधा डेयरी ने कंपनी के आय-व्यय पर संतुलन बनाये रखने के लिए यह निर्णय लिया है. बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली एक अन्य कंपनी ने भी हाल ही में अपने प्रोडक्ट की कीमत में बढ़ोतरी की थी.

सुधा डेयरी की गाड़ी…गाड़ी में दूध का कैरेट….कैरेट में शराब !

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...