भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरपुर : बस और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए। यह हादसा हथौड़ी के पास हुई है। सूचना मिलते ही हथौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को  SKMCH में भर्ती कराया गया, वहीं मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

हादसे के बाद लगी जाम को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो सीतामढ़ी की तरफ से और बस मुज़फ़्फ़रपुर की तरफ से आ रही थी, तभी अचानक दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की एक किलोमीटर तक इसकी आवाज़ सुनी गई.

हादसे में स्कार्पियो सवार 2 लोगों की मौत हो गई और बस चालक समेत आधा दर्जन लोग ज़ख़्मी हो गए। जबकि स्कार्पियो चालक घायल अवस्था में फंसा रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

पटना : सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, जीप में पीछे से अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...