सरकारी अस्पताल में विक्षिप्त व्यक्ति कई घंटों तक करता रहा मरीजों का इलाज, प्रबंधन पर सवालिया निशान

हजारीबागः जिले के सबसे बड़े अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिला है। अस्पताल में डॉक्टर के केबिन में मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति कई घंटों तक लोगों का इलाज करता रहा। हालांकि इस दौरान वहां जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी वो डॉक्टर अंजू भी मौजूद थी और वह अपने स्थान से थोड़ी देर के लिए हटी ही थी कि वह मेंटल व्यक्ति जाकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया और लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पर्ची काट कर मरीजों का इलाज करने लगा।

ये भी पढ़ें- तिलका मांझी चौक पर सौंदर्यीकरण के नाम पर खानापूर्ति, लगाए गए 8 बल्ब निकले खराब

घटना के बाद डॉक्टरों की हाईलेवल मीटिंग

हजारीबाग2 22Scope News

जानकारी के लिए बता दें कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कभी ब्लड सैंपल का रिपोर्ट गलत दिया जाता है तो कभी मारपीट की खबर आती है। कुछ दिन पूर्व से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पार्किंग चार्ज को लेकर भी सुर्खियों में रहा था। अब एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का डॉक्टर बनकर इलाज करना शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस मामले में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति पहले एमपीडब्ल्यू (मलेरिया विभाग) में रह चुका है, ऐसी जानकारी मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस घटना के बाद डॉक्टर के साथ एक मीटिंग की गई है। मीटिंग के बाद सभी डॉक्टरों को अपने अप्रोन पहन कर रहने की हिदायत दी गई है जिससे कि डॉक्टर और अन्य लोगों में पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें- चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में कुछ ठीक नहीं

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img