मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नहीं पड़ रहा है बीसीजी का टीका

0.1 एमएम का सिरिंज हो गया है खत्म, विभाग उपलब्ध कराती है सिरिंज

स्थानीय स्तर पर 30 हजार खरीदने का लिया गया है निर्णय, लेकिन वह भी नहीं कराया गया उपलब्ध

हजारीबाग:  शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीसीजी का टीका देने के लिए सिरिंच नहीं है. जिसके कारण बीसीजी का वैक्सीन लेने के लिए जो बच्चे और महिलाएं पहुंच रही हैं उन्हें भारी फजियत का सामना करना पड़ रहा है.

आलम यह है कि पिछले कई दिनों से बीसीजी का टीका लेने वाले बच्चों को बैरन लौटना पड़ रहा है .यह वही मेडिकल कॉलेज अस्पताल है जहां करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है.

लेकिन सिरिंज लेने के लिए उनके पास पैसा नहीं है सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट सरजू प्रसाद सिंह से जब यह पूछा गया तो उन्होंने जानकारी दिया कि विभाग से ही यह सिरिंज भेजा जाता है.

पिछले कई दिनों से उपलब्ध नहीं कराया गया है .मुख्यालय ने यही आदेश निर्गत किया है कि स्थानीय स्तर पर कुछ खरीद लिया जाए. ऐसे में हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग ने 30 हजार सीरीज लेने का फैसला किया है .

लेकिन वह भी अब तक नहीं पहुंचा है .बताया जाता है कि पिछले 5 से 7 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है . सिरिंज का उपयोग बच्चों को बीसीजी का टीका देने के लिए किया जाता है.

एक बार उपयोग में आने के बाद दोबारा उसका उपयोग नहीं किया जाता है. उनका यह भी कहना है कि जो 30 हजार आर्डर दिया गया है वह भी तुरंत खत्म हो जाएगा. ऐसे में विभाग पर ही आंखें टिकी हुई है कि वह 0.1 एमएम का सिरिंज सप्लाई करे.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है. सांसद विधायक से लेकर जिला प्रशासन इस बात को लेकर आश्वस्त कर रही है कि स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है वही डीएमएफटी फंड से स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली भी हो रही है लेकिन यह गंभीर बात है कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को बीसीजी का टीका देने के लिए सिरिंच ही नहीं है.

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...