कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो-बाइक चकनाचूर, कई घायल

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो-बाइक चकनाचूर, कई घायल

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ऑटो पर सवार चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहनों से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

DIARCH Group 22Scope News

अस्पताल पहुंच DSP ने जाना घायलों क हाल, चिकित्सक से ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रंजन कुमार सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर सभी गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करने का निर्देश दिया। घायलों में बरारी थाना क्षेत्र निवासी हीरा मंडल, उनकी पत्नी काशी देवी और साली अंजली देवी शामिल हैं। डॉक्टरों ने काशी देवी और अंजली देवी की हालत नाजुक बताई है। पूरा परिवार पूर्णिया से अपने ससुराल खेरिया जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने रफ्तार पर रोक लगाने की रखी मांग

लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाई जाए ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

यह भी पढ़े : खौफनाक वारदात : देवर ने भाभी की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...