सासाराम : एंकर- विद्युत करंट के चपेट में आने से सुअरा गांव के बधार में एक किसान की मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के सुअरा गांव की बताई गई है। परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार अपने खेत पर जा रहे थे तभी अन्य व्यक्ति के द्वारा लगाए गए विद्युत तार के चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक युवा किसान सुअरा गांव निवासी डिप्टी सिंह के पुत्र मुकेश कुमार बताए गए।
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में घटी इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट


