कुछ ही घंटे की हुई बारिश ने शहर की खोल दी पोल, जगह-जगह लगा पानी

165
कुछ ही घंटे की हुई बारिश ने शहर की खोल दी पोल, जगह-जगह लगा पानी
कुछ ही घंटे की हुई बारिश ने शहर की खोल दी पोल, जगह-जगह लगा पानी
Advertisment

मोतिहारी : मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा के पास रक्सौल में कुछ घंटे की हुई बारिश ने ही नगर परिषद के ऑल इज वेल होने के दावे की पोल खोल दी है। रक्सौल के मुख्य बाजार के साथ-साथ विभिन्न गली मोहल्ले में भी जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं लोगों के सड़कों पर चलने में भी परेशानी हो रही है। लगातार नगर विकास विभाग के द्वारा सभी नगर और शहरी इलाके को पहले ही साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद मोतिहारी के रक्सौल नगर परिषद इलाके में बारिश होने से जगह-जगह झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Advertisment

यह भी पढ़े : मोहनपुर-उर्दू खिजुआ के अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है कोई सड़क, नरकीय जीवन जीने को हैं मजबूर

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement