एटीएम में कार्ड फंसा, फोन किया ‘इंजीनियर’ को, खाता हो गया खाली

रांची: राजधानी में एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों के लिए सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है। ठगों ने अब एक नया तरीका अपनाया है, जिससे वे आसानी से लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। यह ठगी खासकर ऐसे एटीएम में हो रही है जहां सुरक्षा गार्ड नहीं होते।

शातिर ठग खुद को बैंक इंजीनियर बताकर एटीएम मशीन के अंदर एक मोबाइल नंबर चिपका देते हैं। जब कोई ग्राहक एटीएम में पैसा निकालने आता है और उसका कार्ड मशीन में फंस जाता है, तो वह मदद के लिए उस नंबर पर फोन करता है। उधर से ठग उसे झांसा देते हुए पास की बैंक शाखा में जाने को कहते हैं और दावा करते हैं कि वहीं से कोई व्यक्ति मदद करने आएगा।

सावधानी ही सुरक्षा

  • किसी अनजान नंबर पर फोन न करें।
  • पिन कोड किसी को न बताएं।
  • एटीएम में फंसे कार्ड को निकालने के लिए सिर्फ अधिकृत बैंक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
  • ऐसे एटीएम में लेन-देन से बचें जहां गार्ड न हो।

इसी दौरान या तो पीड़ित से उसका पिन कोड मांग लिया जाता है या फिर ठग छिपकर उसे देख लेते हैं। फिर मौका मिलते ही ठग मशीन से कार्ड निकाल कर खाते से सारा पैसा निकाल लेते हैं। जब पीड़ित दोबारा एटीएम पर लौटता है, तो वहां न कार्ड होता है, न कोई मदद।

पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस प्रकार के कई मामले सामने आने के बावजूद पुलिस महज प्राथमिकी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दे रही है। पीड़ितों को सिर्फ आश्वासन देकर थाने से लौटा दिया जा रहा है।

 

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...