Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

सिलेंडर ब्लास्ट होने से 3 घरों में लगी भंयकर आग

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज दिलगौरी वार्ड संख्या-14 में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन घरों में आग लग गई। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में दर्दनाक एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा शाहाबाद निशासी मिथलेश साह के पुत्र अंकित कुमार था। बच्चे को उसकी मां ने अपने फुआ के घर छोड़कर बीएड का परीक्षा देने गई थी। तभी घर में अचानक खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

एक छोटा सिलेंडर और और तीन बड़ा सिलेंडर फट गया

आपको बता दें कि देखते देखते अन्य घरों में रखे एक छोटा सिलेंडर और और तीन बड़ा सिलेंडर फट गया। आवाज सुनकर बच्चा अपने घर के चौकी के नीचे छिप गया और आग की लपेट में पड़ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर जिले से आए दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर घंटों बाद काबू पाया। आग से पकंज साह, अमीत कुमार और वीणा देवी का घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गई। तीनों सुभाष यादव के मकान में भाड़े पर रहता था।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से छात्रा की मौत

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...