भारी मात्रा में Drugs के साथ एक माफिया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब दस करोड़ रूपये के मादक पदार्थ जब्त किया है साथ एक माफिया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लखौरा थाना क्षेत्र के पकही गांव में कार्रवाई करते हुए करीब दस करोड़ रूपये मूल्य का स्मैक, चरस और गांजा का बड़ा खेप बरामद किया है। मामले में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माफिया भोला के घर में छापेमारी कर भारी मात्र में मादक पदार्थ जब्त किया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान माफिया भोला राय को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 11 किलो स्मैक, 6 किलो चरस और 2 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों का बाजार मूल्य करीब दस करोड़ रूपये आंकी जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस पड़ोसी देश नेपाल सीमा पर लगातार चौकसी बरत रही है। हाल फिलहाल में सीमा पार से बड़ी संख्या में तस्कर एक्टिव हैं और मोतिहारी के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी करने की जुगाड़ में हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  अंतिम चार दिनों में 1.30 लाख अभ्यर्थियों ने भरा BPSC का फॉर्म, परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग पर…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Drugs Drugs

Drugs </span

Highlights

Saffrn

Trending News

‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का...

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये...

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img