Advertisement
Advertisement

अंतिम चार दिनों में 1.30 लाख अभ्यर्थियों ने भरा BPSC का फॉर्म, परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग पर…

पटना: BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को प्रस्तावित है और अब बीपीएससी ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। इस बीच अभ्यर्थी पहले बीपीएससी की परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे।

मामले में बीपीएससी ने साफ कर दिया कि नॉर्मलाईजेशन की प्रक्रिया के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है, आयोग ने कभी इस प्रक्रिया को अपनाने की बात नहीं की है और न ही परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद अब छात्रों आवेदन के दौरान चार दिनों तक सर्वर ठप रहने का हवाला दे कर आवेदन से वंचित छात्रों के लिए फिर से आवेदन करने का मौका की मांग करते हुए परीक्षा की तिथि बदलने की मांग करने लगे।

मामले में अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से मुलाकात भी की थी। अब योग आयोग ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की तिथि नहीं बढाई जाएगी। इसके साथ ही सर्वर डाउन होने के मामले में आयोग ने स्पष्ट किया है कि 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग ने पहले आवेदन की तिथि 28 सितंबर से 18 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी। फिर बाद में अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए 04 नवंबर की गई। इस दौरान कुल 4 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

वहीं चार दिन तक सर्वर डाउन होने के आरोप में आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिस चार दिन सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है उस चार दिन में एक लाख तीस हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए आयोग का सर्वर डाउन होने की बात भ्रामक और तथ्यहीन है। बीपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथि यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोगों और अन्य संस्थानों के द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

अब बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और पूर्व निर्धारित तिथि 13 दिसंबर को 12 बजे से दो बजे के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि पूर्व निर्धारित समय पर अपने तय परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित हो कर परीक्षा में शामिल हों।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Vaishali: पहले बेटी का किया अपहरण फिर छोड़ने के लिए मां के साथ…., पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC BPSC BPSC

BPSC

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...