बोरे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लाख का सामान जलकर राख

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांधी चौक बाजार में एक बोरे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने को जुट गई. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

बता दें कि आग करीब 4 घंटों से अधिक तक लगी रही. इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ी रही. आग लगने से बोरा बनाई जा रही सामग्री सहित कई सामान जलकर खाक हो गया. इस आगलगी से 8 लाख से भी अधिक का नुकसान बताया जा रहा है. इस भीषण आग की तेजी से बढ़ रही लपटों के देख का स्थानीय लोग मौके पर पानी से आग को बुझाने में जुट गए.

रिपोर्ट : विशाल

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...