Commercial Advertisment

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

मोतिहारी : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर राख- पूर्वी चंपारण

जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम में रात में आग लग गई.

आग कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई.

सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची.

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया गया कि गोदाम में खाद्य तेल, बेकरी और मैदा का खुदरा और

थोक सप्लाई का करोड़ों रुपए का सामान रखा था. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

देर रात लगी आग

बताया जाता है कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित सन साइन इंटरनेशनल कम्पनी का गोदाम है. रक्सौल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार की कम्पनी के इस गोदाम से खाद्य तेल, बेकरी और मैदा का खुदरा और थोक सप्लाई का कारोबार होता है. कम्पनी का कारोबार बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों तक फैला था. कम्पनी के गोदाम में बीते मध्य रात्रि के बाद शार्ट सर्किट से लगी आग में गोदाम में रखे करोड़ों के सामान राख हो गए.

फायर बिग्रेड की टीम ने बुझाई आग

गोदाम में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही रामगढ़वा से फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई. लेकिन आग की भयावहता के आगे दमकल कर्मियों का प्रयास विफल होता जा रहा था. उसके बाद अरेराज, छौड़ादानो, मोतिहारी समेत कई जगहों से फायर बिग्रेड की छह गाड़ियां बुलाई गई. फायर बिग्रेड की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

रिपोर्ट: ब्रजेश झा

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो गुमटी और घर जलकर राख

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...