अररिया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद नेपाल के रास्ते नशीली चीजों की धड़ल्ले से तस्करी होती है। हालांकि पुलिस नशा के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करती है और तस्करों की गिरफ्तारी के साथ ही मादक पदार्थों की जब्ती भी करती है। एक बार फिर अररिया पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारी मात्र में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – शाहाबाद की धरती पर PM के कार्यक्रम को बनायेंगे सफल, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता ने….
मामले की जानकारी देते हुए अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर लगातार मादक पदार्थ और अन्य अवांछित गतिविधियों को लेकर पुलिस और एसएसबी के द्वारा निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर निवासी संजय यादव नेपाल से गांजा लाकर अपने घर में रखा है। सूचना के आधार पर एसएसबी और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके घर से करीब 289 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान टीम ने तस्कर संजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी गिरोह की छानबीन में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- वित्तीय कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, डीएम ने कहा…
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट
Highlights


