पटनाः अगम कुआं थाना के जीरो माइल का सोनाली पंप के पास से शराब लदा ट्रक बरामद हुआ, हरियाणा निर्मित शराब को आसाम ले जाने की तैयारी थी. शराब की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनाली पम्प के पास एक शराब से लदी ट्रक खड़ी है, उस सूचना के पर एक्साइज पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को बरामद किया, ट्रक में धान का भूसा में ब्लू एंपोरियम और मैकडॉवॉल का शराब भरा था. शराब के साथ ही ड्राइवर और खलासी की भी गिरफ्तारी हुई है.


















