Thursday, July 31, 2025

Related Posts

कांस्य पदक जीत कर लौटी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे का जोरदार स्वागत

Ranchi– राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीत कर लौटी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का रांची एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के द्वारा शानदार स्वागत.

बता दें कि इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों के बाद कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है.

कांस्य पदक जीत कर लौटी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे का जोरदार स्वागत
कांस्य पदक जीत कर लौटी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे का जोरदार स्वागत

भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे झारखंड के तीन स्टार बेटियां निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के द्वारा कांस्य पदक जीता गया है. उन्होंने अपना शानदार खेल का प्रदर्शन किया. आज तीनों ही झारखंड की आन, बान और शान के साथ इंग्लैंड से रांची पहुंची. रांची पहुंचते ही बिसरा मुंडा एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही तीनों स्टार बेटियों को फूल माला और बुके से लाद दिया गया.

इस मौके पर विशेषकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, आश्रिता लाकड़ा, माइकल लाल, अशोक भगत रांची रेलवे के प्रशांत मुखर्जी, भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुमराय टेटे सहित रेलवे के कई पदाधिकारी और हॉकी झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष उपस्थित रहें.

लोग नदी नाला बचाने की बात करते हैं, कोई आदिवासियत बचाने की बात नहीं करता- हेमंत

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe