झारखंड के थानों में महिला आरक्षियों की तैनाती, अब मुंशी का काम भी संभालेंगी IRB और JAP की सिपाही

रांची: झारखंड के थानों में महिला आरक्षियों की तैनाती – झारखंड पुलिस में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में अब जिला बल के साथ-साथ आईआरबी (IRB) और जैप (JAP) की महिला पुलिसकर्मी भी मुंशी (ड्यूटी क्लर्क) के तौर पर तैनात की जाएंगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कुल 256 महिला पुलिसकर्मियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा संख्या 183 महिला आरक्षियों की है जो आईआरबी से चयनित की गई हैं, जबकि 20 महिला सिपाही जैप से ली गई हैं। इन सभी को उनके पसंद के जिले में स्थित थाना में मुंशी के कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

झारखंड के थानों में महिला आरक्षियों की तैनाती :

पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसएसपी, एसपी और यूनिट हेड को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चयनित महिला सिपाहियों से स्वेच्छा पत्र (Option Letter) लेकर दो दिनों के अंदर मुख्यालय को भेजें ताकि उनकी प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पत्राचार में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महिला पुलिसकर्मियों की थाना स्तर पर तैनाती से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि थानों के प्रशासनिक कार्यों में भी महिला भागीदारी बढ़ेगी। यह पहल झारखंड पुलिस के कामकाज में समानता और दक्षता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...