Patna में दो पक्षों के बीच भिड़ंत में चली गोली, एक महिला हुई जख्मी

पटना: होलिकादहन की रात राजधानी Patna में अपराधियों ने जम कर तांडव मचाया। एक तरफ पटना से सटे नौबतपुर इलाके में अपराधियों ने घर के आगे बैठे तीन लोगों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गई तो दूसरी तरफ राजधानी पटना के मलाहीपकड़ी में दो पक्षों में भिड़ंत में एक महिला को गोली लग गई।

घटना Patna के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के मलाहीपकड़ी की है जहां किसी बात को लेकर एक ठेकेदार आलोक की कहासुनी स्थानीय लोगों से हो गई। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई और स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की पिटाई कर दी। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद उनके भाई गोपाल जब उन्हें बचाने गए तो स्थानीय लोगों से उनकी भी भिड़ंत हो गई और आत्मरक्षार्थ गोपाल ने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जो एक महिला को लग गई।

बताया जा रहा है कि गोली लगने से महिला जख्मी जिसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को गोली लगने के बाद स्थानीय लोग और उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुट गई। बताया जा रहा है महिला सब्जी बेच कर लौटी थी इसी दौरान उसे गोली लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया।

घटना के बाद फायरिंग करने वाले गोपाल ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, साथ ही पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया। मामले में Patna एसपी सिटी ने बताया कि महिला काे गाेली लगी है। गाेपाल काे पकड़ लिया गया है। उनके पास लाइसेंसी हथियार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
Holi 2025: झारखंड प्रदेश बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव समारोह | Babulal Marandi
05:01
Video thumbnail
Holi 2025 : होली और रमजान पर बोकारो की राजकुमारी किन्नर ने की गरीबों की मदद | Jharkhand | 22Scope
02:18
Video thumbnail
रांची के BJP कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई होली, ढोल नगाड़े पर झूमते नजर आए कार्यकर्ता
05:24
Video thumbnail
दुमका में बदहाली का दंश झेल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इलाज के लिए बाहर जाने को मजबूर है मरीज
01:48
Video thumbnail
धनबाद के डीएमसी मॉल में दुकान आवंटन के नाम पर कैसे हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा मामला
04:18
Video thumbnail
सारठ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट,पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,लोगों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील
01:52
Video thumbnail
देवघर के बाबानगरी में हुआ हरि-हर मिलन, भोलेनाथ को लगाया गया अबीर - गुलाल
01:58
Video thumbnail
Jharkhand Weather: राज्य में मौसम की मार करेगी परेशान, तापमान में होगी वृद्धि,IMD ने जारी किया अलर्ट
01:39
Video thumbnail
Holi 2025: होली के रंग में रंगी राजधानी रांची, देखिए आज किस तरह से लोग मना रहे लोग... @22SCOPE
12:30
Video thumbnail
चतरा में DC रमेश घोलप ने पत्रकारों संग मनाई होली, जिलेवासियों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील News
02:38
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -