Jamshedpur : हजारों फूलों की ऐसी होली नहीं खेली होगी आपने, वृंदावन के तर्ज पर जुगसलाई में मनी ये खास होली…

Jamshedpur : वृंदावन के तर्ज पर जुगसलाई स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने फूलों की होली का आयोजन किया। क्या महिला क्या पुरुष क्या बच्चे सभी ने जमकर होली के त्यौहार का लुत्फ उठाया। आकर्षक झांकी के साथ सभी झूमते गाते पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : निर्दयी पति! पत्नी को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट और फिर… 

पाीु 22Scope News

पिछले कई वर्षों से होली के दिन जुगसलाई राम टेकरी मंदिर से मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया जाता आ रहा है। इसी क्रम में वृंदावन के तर्ज़ पर सुबह राम टेकरी मंदिर से राधा कृष्ण संग फूलों की होली का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित रथ पर राधा रानी संग होली के रसिया भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी ने पूरे जुगसलाई के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें- Gumla : 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह दो सहयोगियों के साथ धराया, भारी मात्रा में… 

Jamshedpur : मटकी फोड़कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Jamshedpur : जमकर एक दूसरे को लोगों ने लगाया गुलाल
Jamshedpur : जमकर एक दूसरे को लोगों ने लगाया गुलाल

हजारों लोग फूलों और इत्र के साथ होली के त्योहार का आनद उठाए। इसके साथ ही मटकी फोड़कर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने होली का मायना ही बदल दिया है क्योंकि पहले लोग होली के दिन घर से बाहर नहीं निकलते थे अब महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी झूमते गाते टोली बनाकर फूलों की होली में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भूमि विवाद में दो गुटों में भिड़ंत के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस बल तैनात… 

स्थानीय लोगो ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण है क्योंकि जिस तरह से पानी की किल्लत हो रही है ऐसे में फूलों के साथ होली मनाकर जल संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...