नालंदा : दीपनगर थाना अंतर्गत बिजवनपर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बुलेट और स्कूटी की टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौत हुई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी ललन यादव का 18 वर्षीय पुत्र पिंकू कुमार है। दुर्घटना में स्कूटी सवार भी जख्मी बताया जा रहा है। युवक मामा के श्राद्धकर्म से बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ।
परिजनों ने बताया कि युवक मामा के श्राद्धकर्म में महानंदपुर गांव गया था। जहां से जानवरों को चारा देने के लिए वह दोपहर में बुलेट से घर लौट रहा था। उसी दौरान बिजवपर गांव के पास स्कूटी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे युवक जख्मी हो गया। युवक की मौत निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना में स्कूटी सवार युवक भी जख्मी हो गया। उसके निजी क्लिनिक में इलाज कराए जाने की चर्चा है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े : होमगार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजा कुमार की रिपोर्ट


