मवेशी चरा रहे युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नालंदा : दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े मवेशी चरा रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लेकर आए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के पेट गोली लगी है और वह जिंदगी और मौत के बीच निजी क्लीनिक में जूझ रहा है। जख्मी अजय यादव का 19 वर्षीय पुत्र गोरेलाल है।

जख्मी का चाचा मनोज यादव ने बताया कि करीब पांच से सात साल से चिमनी भट्ठा मालिक से विवाद चल रहा है। छह माह पहले भी बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। मगर वह बच गया। आरोपी किसी भी ग्रामीण को चिमनी के तरफ आने से मना किया हैं। मगर एक दो जानवर उधर चल ही जाता है। आज भी दोपहर उसका भतीजा भैंस चरा रहा था। इसी दौरान एक-दो भैंस चिमनी की तरफ चला गया। जिससे वह लाने गया था इसी दौरान करीब छह से सात लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

यह भी पढ़े : करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!