Advertisment

छठ घाट पर सुबह की अर्ध्य देने पहुंचे युवक की पोखर में डूबने से मौत

सहरसा : बिहार के सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां लोग लोक आस्था के महापर्व छठ मनाने में जुटे थे। वहीं दूसरी ओर एक छठ घाट पर 17 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत औकाही पंचायत के तेलयारी गांव में पोखर पर सुबह के अर्घ बेला में छठ मनाने पहुंचे मनीष कुमार की पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत के मुखिया अरुण कुमार ने बताया कि छठ पर्व मनाने के दौरान नदी में नहाने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का सुरक्षा व्यवस्था कहीं नही दी गई है युवक की मौत से दुःखित हूं। जबकि ग्रामीण आलोक कुमार ने बताया कि कुहासा अत्यधिक था छठ पर नहाने के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे नवीन कुमार राजस्व अधिकारी सत्तरकटैया ने बताया कि सुबह के समय अप्रिय घटना घटी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा आगे जांच के बाद जैसा होगा प्रशाशनिक कार्रवाई किया जाएगा।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Radha Govind University Independence Day: रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में...

Radha Govind University Independence Day: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

Bihar Sahayog Shivir: तीन महीने में 96% मामलों का निष्पादन, 6.20...

Bihar Sahayog Shivir: बिहार में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर का असर सामने...