Aadhaar Card New Rule: अब कार्ड पर सिर्फ Photo और QR Code , दिसंबर से बदल जाएगा Offline Verification सिस्टम

आधार कार्ड में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा। दिसंबर से ऑफलाइन वेरिफिकेशन बंद करने की तैयारी, फेस वेरिफिकेशन सिस्टम लागू होगा।


Aadhaar Card New Rule नई दिल्ली.  आधार कार्ड से जुड़ी पहचान प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है। अब आधार कार्ड पर सिर्फ कार्डधारक की फोटो और एक क्यूआर कोड ही दिखाई देगा। इसके पीछे मकसद ऑफलाइन वेरिफिकेशन को कम करना और डिजिटल प्रमाणीकरण को ज्यादा सुरक्षित बनाना है। यह जानकारी UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने मंगलवार को एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में दी।

Aadhaar Card New Rule

उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में नया नियम लागू किया जा सकता है, जिसमें होटल, इवेंट ऑर्गनाइजर और अन्य संस्थानों को आधार कार्ड की फोटो-कॉपी लेकर ऑफलाइन वेरिफिकेशन करने की अनुमति नहीं होगी। अक्सर ऑफलाइन दस्तावेज़ों के दुरुपयोग की शिकायतें आती रही हैं, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।


Key Highlights

  • आधार कार्ड पर अब केवल फोटो और एक क्यूआर कोड दिखाई देगा

  • ऑफलाइन वेरिफिकेशन को हतोत्साहित करने के लिए नया बदलाव

  • UIDAI CEO भुवनेश कुमार का बयान, दिसंबर में नए नियम की तैयारी

  • होटल, इवेंट ऑर्गनाइजर जैसे संस्थान आधार की फोटोकॉपी नहीं ले सकेंगे

  • नया सिस्टम क्यूआर स्कैन और फेस वेरिफिकेशन के जरिए पहचान की पुष्टि करेगा


Aadhaar Card New Rule

UIDAI की नई योजना के अनुसार, आधारधारक किसी भी संस्थान में अपना क्यूआर कोड स्कैनर पर दिखाएगा। इसके बाद सिस्टम फेस वेरिफिकेशन के जरिए यह सुनिश्चित करेगा कि व्यक्ति स्वयं मौजूद है और उसका आधार नंबर वास्तविक है। यह प्रक्रिया संस्थान और आधारधारक दोनों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जा रही है।

Aadhaar Card New Rule

नया वेरिफिकेशन सिस्टम जल्द ही उन संस्थानों के लिए लागू किया जाएगा, जो अभी तक आधार की फोटोकॉपी लेकर पहचान की पुष्टि करते हैं। इससे आधार डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता दोनों मजबूत होने की उम्मीद है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img