Advertisement
Advertisement

यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिया सपा को समर्थन

डिजीटल डेस्क : यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिया सपा को समर्थन। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले ही उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर संकेत दे दिया था कि वह यहां प्रतिभाग नहीं करेगी।

लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि उसके समर्थक और वोटर किसके साथ जाएंगे। लेकिन अब आप के रणनीतिकारों में शुमार सांसद संजय सिंह ने इसका खुलासा कर दिया है। वह सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिले।

सपा मुखिया से मुलाकात के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हो रहे विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी।

इसी क्रम में उन्होंने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथ लिया और पूरे मामले में चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाने से नहीं चूके। आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर किए जाने पर कहा कि इसमें चुनाव आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में है।

Commercial Advertisment

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...