Commercial Advertisment

यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिया सपा को समर्थन

डिजीटल डेस्क : यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिया सपा को समर्थन। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले ही उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर संकेत दे दिया था कि वह यहां प्रतिभाग नहीं करेगी।

लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि उसके समर्थक और वोटर किसके साथ जाएंगे। लेकिन अब आप के रणनीतिकारों में शुमार सांसद संजय सिंह ने इसका खुलासा कर दिया है। वह सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिले।

सपा मुखिया से मुलाकात के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हो रहे विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी।

इसी क्रम में उन्होंने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथ लिया और पूरे मामले में चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाने से नहीं चूके। आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर किए जाने पर कहा कि इसमें चुनाव आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में है।

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...