Advertisment

वोटर लिस्ट पर संग्राम, बिहार में चक्का जाम, पटना की सड़कों पर राहुल, तेजस्वी, राजा और दीपांकर

पटना : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार में चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामदल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं। इन दोनों के साथ सीपीआई के बड़े नेता डी राजा और सीपीआई के महासचिव दीपांकर दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी, पप्पू यादव सहित महागठबंधन के बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता आज पटना की सड़कों पर चक्का जाम में भाग लिया है।

Goal 7 22Scope News

खुली गाड़ी में पटना की सड़कों पर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं राहुल – तेजस्वी

आपको बता दें कि बिहार में चक्का जाम के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं, जहां वह तेजस्वी यादव के मार्च में शामिल हुए। यह मार्च राज्य निर्वाचन आयोग तक जाएगा। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने पटना, जहानाबाद और दरभंगा में ट्रेनों को रोक दिया है। कई जगहों पर सड़कें जाम हैं और टायर जलाकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बिहार में चक्का जाम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी को जाम किया। पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-30 पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के समर्थन में टायर जलाए।

D Raja 22Scope News

यह भी देखें :

चक्का जाम के दौरान RJD कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पुल को बंद कर दिया है

वहीं चक्का जाम के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पुल को बंद कर दिया है। यह पुल पटना से हाजीपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों तक पहुंचने के लिए काफी अहम है। इस पुल के बंद होने से पटना से इन शहरों में जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पटना के मनेर में राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को बाधित कर दिया है। यहां वे आगजनी कर रहे हैं। वे चुनाव आयोग और भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। बिहार बंद के समर्थन में जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया रेल को रोक दिया। चक्का जाम की पहली तस्वीर बुधवार को हाजीपुर से सामने आई, जहां गांधी सेतु पर राजद समर्थकों ने जाम लगा दिया।

INDIA All Chakka Jaam 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार बंद – अहले सुबह से महागठबंधन का प्रदर्शन शुरू, आरा – दरभंगा में रोकी ट्रेन तो…

विवेक रंजन और रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...