Dhanbad: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। पांडेय बस्ती स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी के पास सेल (SAIL) के पुराने रोपवे को गैस कटर से काटते वक्त एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Dhanbad: कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, पाण्डेय बस्ती स्थित आउटसोर्सिंग के ओबी के पास स्थित सेल के रोपवे का लोहा चोरों द्वारा काटे जाने के दौरान एक व्यक्ति की ऊपर ने दबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चोर गैस कटर की मदद से लोहा काट रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
Dhanbad: परिजनों का आरोप
सूचना मिलने पर सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक झरिया बनियाहिर का रहने वाला है। घटनास्थल से एक गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन ने बताया कि पाथरडीह में राजू खान के द्वारा अवैध लोहा गोदाम चलाया जा रहा है। उसी के कहने पर लोहा काटने गया था।
उन्होंने कहा कि जब तक राजू खान के द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएग। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जीतपुर से चासनाला तक रोपवे है, जो फिलहाल बंद है। पथराडीह और झरिया के अवैध लोहा माफिया द्वारा रोपवे काटा जा रहा है, जिसकी सूचना कई बार पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर रोपवे का रस्सी कट जाता तो कई बस्ती इसकी चपेट में आ जाते और बहुत बड़ा हादसा हो जाता।
अनिल पांडेय की रिपोर्ट
Highlights







