अंधाधुंध फायरिंग, अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, 25 लाख लूटे

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात लूट के दौरान राइस मील के दो कर्मियों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद बदमाश लूट के 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना में दूसरा कर्मी जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा, रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार और रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर शिवशक्ति राइस मिल के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के रहने वाले शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह और आमोदेई सुगवा टोला के रहने वाले ड्राइवर सुरेश कुशवाहा टाटा सफारी गाड़ी से लहना वसूल कर राइस मिल लौट रहे थे, इसी दौरान बिना नंबर के बोलेरो पर सवार पांच-छह की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। ड्राइवर के बगल वाले सीट पर दिलीप सिंह बैठे थे। इसी कारण अपराधियों की फायरिंग में दोनों के सीने में गोली लगी।

अंधाधुंध फायरिंग, अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, 25 लाख लूटे

फायरिंग के बाद अपराधी आराम से गाड़ी के पिछले सीट पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दोनों को रक्सौल के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राइस मील के मैनेजर दिलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि ड्राइवर सुरेश कुशवाहा का इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद राइस मील के मालिक विरेंद्र प्रसाद बार-बार लूटे गए रकम को लेकर तरह-तरह का आंकड़ा बता रहे हैं। जिस कारण पुलिस भी लूट की रकम के बारे में बतायी जा रही बातों को संदिग्ध मान रही है। हालांकि, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान मौके पर पहुंचे। फिर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा और डीएसपी धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। राइस मील गेट पर दो लोगों को गोली मारी गई है। घटना में एक मिल कर्मी की मौत हो गई है और दूसरे कर्मी का इलाज चल रहा है। लूट की रकम को लेकर मिल मालिक बार-बार बयान बदल रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...