रांची: व्यवसायी से 40 लाख रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को दबोचा

रांची : राजधानी रांची में व्यवसायी से 40 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने

48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. भले ही यह आरोपी की दूसरी अपराधिक घटना थी,

लेकिन जिस शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.

rangdari1 22Scope News

व्यवसायी से 40 लाख : जान से मारने की मिली थी धमकी

दरअसल मामला 5 दिसंबर का है, जब राजधानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी के पास व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आता है. फोन रिसीव करते ही उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है या फिर जान की कीमत के बदले 40 लाख रुपए की रकम. मामले पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन जो तथ्य सामने आए वह अपने वफादार से भरोसा उठ जाने जैसा है. दरअसल आरोपी उस सिक्योरिटी गार्ड का बेटा है जो शिकायतकर्ता के प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी का जिम्मा 40 साल से निभा रहा था.

व्यवसायी से 40 लाख : जांच में जुटी पुलिस

बहरहाल इस पूरे प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. लेकिन शुरुआती तफ्तीश में मामले में किसी और की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है. लेकिन सवाल यह उठता है कि रंगदारी मांगने के लिए जो सिम कार्ड इस्तेमाल किए गए वह महाराष्ट्र का था. अगर मामले में किसी की संलिप्तता नहीं है तो फिर आरोपी को वह सिम कहां से उपलब्ध हुआ. पुलिस इस मामले पर भी तफ्तीश कर रही है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img