मवेशियों को मंत्र के जरिये मारने का आरोप
औरंगाबाद : महिला की पिटाई – कुटुम्बा प्रखंड के जुड़ाही गांव में एक महिला को
डायन बताकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है.
पिटाई के बाद महिला को अधमरा कर छोड़ दिया गया.
पीड़िता के पति उपेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी पर गांव के ही शंकर ठाकुर ने
मवेशियों को तंत्र-मंत्र के जरिये मारने का आरोप लगाया, और अचानक घर में आकर पिटाई कर दी.
बेहोशी की हालत में शारदा देवी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रिसिअप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की
शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
महिला की पिटाई – पीड़िता के पति ने इनपर लगाया आरोप
पीड़िता शारदा देवी (35 वर्ष) को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता के पति उपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी शनिवार को घर पर खाना बना रही थी.
इसी दौरान उनके गांव के ही शंकर ठाकुर हाथ मे डंडा लिए घर मे घुस आया
और पत्नी को कहा कि तुम डायन हो.
मेरे जानवर को बार बार मंत्र से मार दे रही हो. मेरे परिवार को क्षति पहुंचा रही हो.
महिला की पिटाई – सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता
पीड़िता के पति ने कहा कि इस पर मेरी पत्नी ने कहा कि अगर मैं डायन हूं तो साबित कर दिखाओ.
इतना कहते ही शंकर के साथ घर में घुसे छोटू ठाकुर और
कांग्रेस ठाकुर ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया.
बेहोशी की हालत में शारदा देवी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दोषियों पर होगी कार्रवाई- थानाध्यक्ष
घटना के संबंधित पूछे जाने पर रिसिअप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है.
अभी हमारे पास किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है.
आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. जो भो दोषी होंगे उन्हे बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट: दीनानाथ
Highlights


