Rohtas-खिड़की से तेजाबी हमला-
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से
तेजाब फेंक कर मां बेटी और भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया.
हमले में 13 वर्षीय नेहा, 17 वर्षीय रितेश साह और
इन दोनों की मां शांति देवी गंभीर रुप से घायल बतायी जा रही है.
खिड़की से तेजाबी हमला कर पीड़ितों को किया घायल
अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि यह तेजाबी हमला किसके द्वारा किया गया.
फिलहाल घायलों को बिक्रमगंज में प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सबों की स्थिति सामान्य बतलायी जा रही है.
पीड़ित परिवार का कहना है कि तेजाब किसके द्वारा फेंका इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है.
वहीं पुलिस के द्वारा अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है.
गंभीर रुप से घायल नेहा और रितेश का कहना है कि
अंधेरी रात में किसी ने उन पर तेजाबी हमला किया.
इन लोगों का कहना है कि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गयी है.
पीड़ित परिवार का दावा है कि मामले में लिपापोती करने की कोशिश की जा रही है.
मामले में पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसके भी लगाया जा सकता है कि
अब तक पुलिस की ओर से घटनास्थल का दौरा भी नहीं किया गया है.
वैसे इस मामले में अब तक पुलिस का पक्ष नहीं मिला है.
लेकिन मामले में प्राथमिकी की दर्ज नहीं होना एक गंभीर मामला माना जा सकता है.
देखना होगा कि मामले में कब तक प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की प्रक्रिया शुरु की जाती है,
बच्चों के बीच विवाद में दुकानदार ने फेंका तेजाब, कई घायल
भाजपा ने रद्द करवाया अतिपिछड़ों का आरक्षण
Highlights


