पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पुराना सचिवालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर, वित्त सचिव रचना पाटिल, उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन एवं विशेष सचिव गीता सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सिविल लिस्ट पुस्तिका-2026 का विमोचन किया।
पुस्तिकाओं में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के फोटो सहित उनकी सेवा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित की गई हैं – ACS बी राजेंदर
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार सचिवालय सेवा तथा बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 प्रकाशित की गई है। इन पुस्तिकाओं में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के फोटो सहित उनकी सेवा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित की गई हैं, जो प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगी।

‘पुस्तिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी
उन्होंने पुस्तिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अपर सचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, जेएडी संजय कुमार, डीपीआरओ तपिश सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बिजली बिल पर ब्रेक : बिहार में दरें स्थिर, 27 लाख उपभोक्ताओं को राहत
Highlights


