Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चुनाव के बीच खरना का प्रसाद खाने चिराग के घर पहुंचे CM नीतीश, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच छठ पूजा का महापर्व चल रहा है। कल यानी 25 अक्टूबर से चार दिन का चलने वाला महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी। कल नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत हुई। आज यानी 26 अक्टूबर को खरना है, वहीं 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य का अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।चिराग ने पैर छूकर नीतीश का लिया आशीर्वाद, फिर ले गए घर आपको बता दें कि इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बीच समय...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आक्रोश: कहा — “यह गलती नहीं, पूरे स्वास्थ्य तंत्र...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले को “अत्यंत भयावह और अमानवीय लापरवाही” बताया। मंत्री ने कहा कि यह घटना केवल एक चिकित्सीय गलती नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का प्रतीक है। जिन बच्चों की जिंदगी उपचार से बचाई जानी थी, उन्हें लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी ने आजीवन पीड़ा दे दी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होः  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केवल मुआवजे की घोषणा पर्याप्त नहीं है,...

सांसद सुधाकर का NDA पर जुबानी हमला, कहा- जो RJD छोड़कर गए हैं उन्हें जनता सिखायेगी सबक

कैमूर : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और सासाराम सांसद मनोज राम भभुआ पहुंचे जहां उन्होंने राजद पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों सांसद भभुआ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।सुधाकर सिंह का NDA पर करारा हमला, कहा- ये जुमलेबाज लोग हैं कार्यक्रम के दौरान दोनों सांसदों ने एनडीए के प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा। सांसदों ने कहा कि जो प्रत्याशी पहले...

Actor Govinda बोले- महाकाल की कृपा, कोलकाता जाने की तैयारी में हाथ से फिसले रिवाल्वर से चली गोली, हुए घायल

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजीटल डेस्क : Actor Govinda बोलेमहाकाल की कृपा, कोलकाता जाने की तैयारी में हाथ से फिसले रिवाल्वर से चली गोली, हुए घायल। मंगलवार की सुबह Actor Govinda को लेकर बड़ी खबर सामने आई।

बताया गया कि मंगलवार की सुबह कोलकाता जाने की तैयारी में घर में ही हाथ से रिवाल्वर के फिसलने पर गोली चली और उनके पैर में गोली लगी। जिस वक्त Govinda के साथ यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं।

Govinda को अभी आईसीयू में रखा गया है। अब Actor Govinda गोविंदा ने अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि – महाकाल की कृपा से सब ठीक है।

Actor Govinda ने प्रार्थना करने के लिए सभी का जताया आभार

बॉलीवुड के मशहूर Actor Govinda को पैर में गोली लगने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली लगने की वजह से उनके शरीर से काफी खून निकल गया। इसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

गोली लगने के बाद से अब Actor Govinda का पहला बयान सामने आया है। इसमें Actor Govinda ने बताया कि उनके पैर से गोली निकाल दी गई है।

Actor Govinda  ने कहा – ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं Govinda । आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। आप सबके आशीर्वाद और बाबा भोले के आशीर्वाद से और गुरु की कृपा की वजह से जो गोली लगी थी, वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। इसके साथ ही आप सभी को भी मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद’।

शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता ने जारी किया Actor Govinda का बयान वाला ऑडियो

Actor Govinda का ये बयान ऑडियो रूप में आया है। इसे Govinda के करीबी दोस्त, पूर्व विधायक और शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने जारी किया है।

Govinda के ऑडियो मैसेज में उनकी आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। फिलहाल Actor Govinda  क्रीती हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल गोविंदा की स्थिति अब पहले से ठीक हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में रखा जाएगा।

अभिनेता गोविंदा की सीएम शिंदे के साथ की फाइल फोटो
अभिनेता गोविंदा की सीएम शिंदे के साथ की फाइल फोटो

Actor Govinda  के मैनेजर ने मीडिया बताया कि कैसे हुआ था पूरा वाकया

Actor Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब मुंबई के जुहू स्थित आवास पर जब Govinda कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान ये घटना घटी।

शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे। Govinda ने उनसे कहा, ‘आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं’। Govinda जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली उनके पैर में लग गई।

Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, ‘जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। उसकी वजह से गोली चल गई और पैर पर आकर लग गई। उसके बाद अफरा-तफरी के बीच उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। Govinda अब खतरे से बाहर हैं‘।

https://youtube.com/22scope

Related Posts

सतीश शाह : हँसी के जादूगर का अंत, लेकिन उनकी यादें...

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया में अपनी अनोखी हास्य-शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता...

जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – आईसीआईसीआई...

•     भारती एयरटेल का टारगेट प्राइस भी 1960 रु से बढ़ाकर 2400 रु किया •     अगले वर्ष की पहली छमाही में जियो का...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली की सभा में उमड़ी भीड़ के बहाने मोदी - नीतीश से पूछा सवाल पटना...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel