Actor Govinda बोले- महाकाल की कृपा, कोलकाता जाने की तैयारी में हाथ से फिसले रिवाल्वर से चली गोली, हुए घायल

डिजीटल डेस्क : Actor Govinda बोले – महाकाल की कृपा, कोलकाता जाने की तैयारी में हाथ से फिसले रिवाल्वर से चली गोली, हुए घायल। मंगलवार की सुबह Actor Govinda को लेकर बड़ी खबर सामने आई।

बताया गया कि मंगलवार की सुबह कोलकाता जाने की तैयारी में घर में ही हाथ से रिवाल्वर के फिसलने पर गोली चली और उनके पैर में गोली लगी। जिस वक्त Govinda के साथ यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं।

Govinda को अभी आईसीयू में रखा गया है। अब Actor Govinda गोविंदा ने अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि – महाकाल की कृपा से सब ठीक है।

Actor Govinda ने प्रार्थना करने के लिए सभी का जताया आभार

बॉलीवुड के मशहूर Actor Govinda को पैर में गोली लगने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली लगने की वजह से उनके शरीर से काफी खून निकल गया। इसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

गोली लगने के बाद से अब Actor Govinda का पहला बयान सामने आया है। इसमें Actor Govinda ने बताया कि उनके पैर से गोली निकाल दी गई है।

Actor Govinda  ने कहा – ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं Govinda । आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। आप सबके आशीर्वाद और बाबा भोले के आशीर्वाद से और गुरु की कृपा की वजह से जो गोली लगी थी, वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। इसके साथ ही आप सभी को भी मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद’।

शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता ने जारी किया Actor Govinda का बयान वाला ऑडियो

Actor Govinda का ये बयान ऑडियो रूप में आया है। इसे Govinda के करीबी दोस्त, पूर्व विधायक और शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने जारी किया है।

Govinda के ऑडियो मैसेज में उनकी आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। फिलहाल Actor Govinda  क्रीती हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल गोविंदा की स्थिति अब पहले से ठीक हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में रखा जाएगा।

अभिनेता गोविंदा की सीएम शिंदे के साथ की फाइल फोटो
अभिनेता गोविंदा की सीएम शिंदे के साथ की फाइल फोटो

Actor Govinda  के मैनेजर ने मीडिया बताया कि कैसे हुआ था पूरा वाकया

Actor Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब मुंबई के जुहू स्थित आवास पर जब Govinda कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान ये घटना घटी।

शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे। Govinda ने उनसे कहा, ‘आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं’। Govinda जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली उनके पैर में लग गई।

Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, ‘जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। उसकी वजह से गोली चल गई और पैर पर आकर लग गई। उसके बाद अफरा-तफरी के बीच उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। Govinda अब खतरे से बाहर हैं‘।

https://youtube.com/22scope

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...