NCC 37 बटालियन के सम्मान समारोह में शामिल हुए एडीजी, कहा- ग्रामीण युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एनसीसी 37 बटालियन छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बिहार झारखंड के एडीजी एम इंदिराबालन मौजूद रहे.

साकची करीम सिटी कॉलेज प्रांगण में एनसीसी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार झारखंड एडीजी एम इंदिराबालन के अलावा एनसीसी के कई पदाधिकारी, कॉलेज के प्रिंसिपल एवं छात्र मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की गई. एनसीसी के छात्रों ने एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनसीसी में हो रहे नए बदलाव के संबंध में एडीजी ने छात्रों को जानकारी दी. मीडिया से बात करते हुए एडीजी एम. इंदिराबालन ने कहा कि पिछले वर्ष पूरे देश से 1 लाख एनसीसी छात्र की सीधी बहाली सेना में की गई थी. इस वर्ष इस लक्ष्य को और बढ़ाया गया है. वही हम पूरे देश में एनसीसी छात्रों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. राज्य सरकार से वार्ता कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को एनसीसी का प्रशिक्षण देकर उनके लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि एनसीसी की पहुंच गांव तक हो सके.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

ग्रामीण विकास समिति ने दामोदा आउटसोर्सिंग कार्य को किया बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...