Advertisement
Advertisement

छठमहापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 36 कंपनियों की तैनाती

Patna– छठमहापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. छठ को देखते हुए बिहार में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है, इसके साथ ही केंद्रीय पुलिस बल भी तैनाती की गयी है. सिर्फ पटना शहर में 30 डीएसपी की तैनाती की गयी है. घाटों पर वॉच टावरों का निर्माण कर लिया गया है. होमगार्ड के करीब 3000 जवान और घुड़सवारों की पांच अलग-अलग टुकड़ियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. करीबन 18 एएसआई और इंस्पेक्टर को जिलों में तैनात किया गया है.

मोकामा और गोपलगंज उपचुनाव की तैयारिया पूरी-एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार

मोकामा और गोपलगंज उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों उप चुनावों के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल नियुक्त की गयी है, हमारे पास पर्याप्त भी BMP बल उपलब्ध है. दोनों जगह अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहा है.

गया और वैशाली में जिस तरीके से सांप्रदायिक तत्वों के द्वारा मंदिर में मूर्तियां तोड़ी गई और पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. उसको लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जो भी घटना पूछ रहे हैं उस पर अभी पूरी जानकारी हम नहीं दे सकते हैं. जांच चल रहा है और जो भी अपराधी इसमें शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट टीम की जिलों में तैनाती

साइबर क्राइम को लेकर बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि

हाल ही में 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिले में तैनात किए गए हैं

उसके लिए पद भी स्वीकृत किया गया था, बाकी व्यवस्थाएं भी की गयी है.

इसके अलावे हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है और जो भी घटना हो रही है

उसको जिले के साइबर डीएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

आर्थिक अपराध को नियंत्रित करने के लिए भी रेंज बढ़ाई गई है.

हिंदू धर्म का रक्षा कवच (बद्दी) का निर्माण करती मुस्लिम महिलाएं

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...