पटना : पटना मौसम विभाग ने आज यानी 27 जून को बिहार के 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जिलों में यलो अलर्ट का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह से आ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी है।

पटना समेत 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। वहीं पटना समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
28 जून को पटना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश संभव
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 36 घंटों में उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 28 जून के बाद पटना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। हवा की दिशा पूर्वी रहेगी। नमी की मात्रा सुबह 90-95 प्रतिशत और दोपहर में 40-50 प्रतिशत के बीच रह सकती है।
यह भी पढ़े : पटना सहित बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, आज कहीं गिरेगी बिजली
Highlights


















