बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने जानकारी दी कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी।
जांच के बाद 39 लोगों को अतिक्रमणकारी के रूप में चिन्हित किया गया
जांच के बाद 39 लोगों को अतिक्रमणकारी के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से एक व्यक्ति का मामला जमाबंदी से संबंधित पाया गया, जबकि चार लोग भूमिहीन श्रेणी में शामिल थे। शेष 34 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे।

अमरपुर में प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर सीआई राजेश झा, सर्किल इंस्पेक्टर, अंचल अमीन मधुलता समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल, अमरपुर में प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : शहर में एक बार फिर से बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला, कई जगहों को किया ध्वस्त
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


