Holy Mission Secondary School में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Patna: आज 14 फरवरी 2026 को Holy Mission Secondary School में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईसीआर दानापुर के वरीय डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर अतुल कुमार जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागतगान एवं प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में बनाना रेस, बिस्किट रेस, स्पून-मार्बल रेस, सैक रेस, थ्री लेग टाई रेस, लंबी कूद तथा 100 एवं 200 मीटर दौड़ प्रमुख रहीं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा कराटे का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल दिखाए गए। पाम-पाम ड्रिल एवं पिरामिड फॉर्मेशन ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। हाउसवाइज रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी हाउस के विद्यार्थियों ने टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

रेड हाउस बना विजेता

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेलों के विजेता रहे रेड हाउस, जबकि येलो हाउस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उपविजेता कप अपने नाम किया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन राजेश कुमार ने बताया खेल का महत्व

समारोह के अंत में विद्यालय के चेयरमैन राजेश कुमार एवं प्राचार्य मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों के सहयोग से किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img