Bihar में प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला, IAS के साथ ही….

पटना: बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तबादला की जारी सूची के अनुसार वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह को बिहार कैडर में ट्रान्सफर किये जाने के बाद औरंगाबाद जिला का डीडीसी बनाया गया है। उन्हें जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने दस बिहार प्रशासनिक पदाधिकारियों का भी तबादला किया है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शहनवाज अहमद को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप सचिव, मो मंजूर आलम को बेगूसराय में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) के पद पर पदस्थापित किया गया है। सारण के जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक मो कयूम अंसारी को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार में संयुक्त सचिव, पूर्णिया के जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक नीरज नारायण को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – BJP ने ED को बना दिया है Election Department, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में….

स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आनंद प्रकाश को गया का वरीय उप समाहर्ता, छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव, शिवहर के वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी की भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी एवं गया के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी शेख जियाउल हसन को उनके अनुरोध पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी दी गयी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   मरीन ड्राइव पर Drone उड़ा रहा था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में….

Saffrn

Trending News

Dhanbad Rail Mandal इस वर्ष माल ढुलाई में रहा अव्वल, यात्री...

Dhanbad:  Dhanbad Rail Mandal एक बार फिर से माल ढुलाई में अव्वल हुआ है। वर्ष 2025 - 2026 में 194.73 मिलियन टन माल ढुलाई...

Dhanbad के मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की...

Dhanbad: धनबाद के मुनीडीह में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया...

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम को...

Patna: आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता...

Bihar Tech Hub Initiative: केंद्र-राज्य समन्वय से IT सेक्टर को नई...

 बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में केंद्रीय आईटी मंत्री से अहम बैठक, निवेश, AI, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर।Bihar Tech Hub...

Prashant Bose Death Case: माओवादी नेता का अंतिम संस्कार अटका, प्रशासन...

 रांची जेल में माओवादी नेता प्रशांत बोस की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस, पत्नी और परिजनों के दावे से प्रशासन की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img