झरिया डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया की हुई शुरुआत 

रिपोर्टः सचिन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

झरिया: जिले के छात्र-छात्राओं को अब डिग्री की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज इलाके में नहीं जाना पड़ेगा। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का प्रयास रंग लाया है. जामाडोबा स्थित 10 एकड़ जमीन में लगभग 14 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी झरिया डिग्री कॉलेज में 19 जुलाई (बुधवार) से नामांकन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और छात्र छात्राएं उपस्थित थे. डिग्री कॉलेज के शुरुआत होने के पहले दिन नए प्राचार्या के रूप में आरपी सिंह ने पदभार संभाला.

आज से ही छात्र छात्राओं के नए सेमेस्टर का नामांकन प्रक्रिया भी शुरुआत हुई. मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रागिनी सिंह ने प्राचार्या आरपी सिंह को गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही नामांकन दाखिल करने आए बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. रागिनी सिंह ने कहा कि आरएसपी कॉलेज झरिया से बेलगढ़िया शिफ्ट हो जाने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई थी। लंबी दूरी तय कर बेलगढ़िया जाना पड़ता था। इन सारी समस्याओं को ख्याल मेंं रख कर झरिया विधायक संजीव सिंह झारखंड सरकार से लेकर केन्द्र सरकार को पत्राचार किया था.

15 जनवरी 2019 को धनबाद के सांसद पीएन सिंह व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास किया था। राज्य सरकार ने 2016 में राज्य के 81 विधान सभा में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनाई थी। उक्त योजना के तहत झरिया विधान सभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई। धनबाद के उपायुक्त को डिग्री कॉलेज भवन के लिए दस एकड़ जमीन मुहैया कराने को सरकार ने निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने तत्काल जामाडोबा पुटकी मुख्य मार्ग से सटे जामाडोबा के समीप जमीन आवंटित कर दिया गया था।

आज डिग्री कॉलेज शुरू होने से बच्चों के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जगी है। कॉलेज के प्राचार्या आर पी सिंह ने कहा कि इस नव निर्मित पद की जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसके लिए मे हमारे विश्वविद्यालय के कुलपति, कॉलेज प्रबंधन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हु। वर्तमान में थोड़ी बहुत परेशानियां है। शिक्षक , कर्मचारियों व फंड की कमी है लेकिन समय के साथ इसकी पूर्ति हो किया जाएगा. डिग्री कॉलेज के विकास के लिए, शिक्षण में अग्रणी रहे । यहाँ के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर हर तरह से तत्पर रहूंगा।

 

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...