शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट में पेश, ईडी ने मांगी 10 दिनों की रिमांड

दिल्ली. शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद आज ईडी ने दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया है। यहां ईडी ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी है।

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद कल शाम ही उनके घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। साथ ही मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि कल ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही याचिका वापस ले ली।

शराब घोटाला मामले में ये भी जेल में बंद

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...