सहेली बनी ‘दारोगा’ तो बीच सड़क पर पुश अप करने लगी सहेलियां

Rohatas- इस बार की दरोगा बहाली में रोहतास जिले में बेटियों ने लड़कों को पीछे पछाड़ कर बाजी मारी ली है.

इसी में से एक है श्यामली कुमारी. जिसकी सफलता की खबर मिलते ही उसकी सहेलियां बीच

सड़क पर ही पुश-अप करने लगी.

Daroga 2 22Scope News

श्यामली की इस सफलता से पीपीसीएल कॉलोनी में भी खुशी की लहर है, श्यामली इसी कॉलनी में सेना के

एक जवान के द्वारा संचालित निशुल्क ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करती थी.  इसके संचालक जवान

अक्षय कुमार सिंह काफी लम्बे समय से यहां लड़कियों को सेना सहित दरोगा की बहाली के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं.

इस बार उनके संस्थान की दो लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है. इस सफलता में बड़ा योगदान प्रशिक्षक

अक्षय कुमार का भी है, फिजिकल ट्रेनिंग के समय कई बार दम फुलने लगता था, हौसला टूटने लगता था,

लगता था कि अब  सपना टूटने ही वाला है,  लेकिन पति और परिवार का पूरा सहयोग मिला.

सर ने भी काफी हौसला बढ़ाया.

फिजिकल ट्रेनर अक्षय कुमार सिंह कहते हैं कि इस एकेडमी में दूरदराज से आए बच्चे और बच्चियों

को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है. इस एकेडमी से पहले भी 30 से ज्यादा लड़कियां वह लड़के दरोगा

में क्वालीफाई कर चुके हैं. इस बार भी श्यामली और पूनम ने दारोगा बन कर इलाके का नाम रोशन किया है.

उनका मकसद है कि इलाके बेटी बहू-बेटियां पुलिस और आर्मी की सेवा में जाएं और अपने देश का नाम रोशन करें.

रिपोर्ट-दीनानाथ

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img